*संत रविदास जी की 648वीं जयंती पर भव्य चल समारोह एवं पालकी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*
शेयर करें

सागरI बुधवार को संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जी महाराज की 648वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ परंपरागत रूप से मनाई गई। चल समारोह एवं पालकी यात्रा के भव्य आयोजन में अखाड़े और समाज के सभी वर्गों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

पालकी यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचमदास जी महाराज,कर्रापुर वाले, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया और समाज के वरिष्ठजनों ने संत रविदास जी महाराज की भावपूर्वक पूजा- अर्चना कर सुख, शांति,समृद्धि और सौहार्द्र की मंगल कामनाएं की।

चल समारोह अंबेडकर चौराहा, भगवानगंज से प्रारंभ होकर राधेश्याम भवन, राहतगढ़ बस स्टैंड, विजय टॉकीज, कटरा मस्जिद से गौर मूर्ति होकर वापस राधा तिराहा होकर भगवानगंज में समाप्त हुआ। रैली में बड़ी संख्या में लोग वाहनों पर सवार होकर हाथों में झंडा लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर समाज के माते – मुखिया, वरिष्ठजन, युवा, महिला शक्ति, सर्व समाज के गणमान्यजन और प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!