IMG 20250120 WA0023
शेयर करें

सागर। सड़क सुरक्षा एक सामूहिक और साझा जिम्मेदारी है-
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गतनेहरू केंद्र सागर युवा कार्यक्रम एवं खेल भारत सरकार, यातायात पुलिस सागर, myl आयुर्वेदिक सागर के संयुक्त तत्वाधान में संजय ड्राइव तिराहे पर अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत युवाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया l
कटरा यातायात थाना प्रभारी मोहन सिंह ठाकुर द्वारा यातायात के नियमों को बताते हुये कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत आज से हो रही है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों की रोकथाम के लिए हर साल 17 से 23 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाना है। सड़क सुरक्षा को लेकर हमारी जिम्मेदारी क्या है और हमें कैसे सड़क पर सुरक्षित रहना चाहिए, इसे समझाकर आप अपने प्रियजनों की सुरक्षा कर सकते हैं। कुछ जागरूकता संदेशों के जरिये अपनों को सड़क नियमों को पालन करने के लिए प्रेरित करें।
सड़क सुरक्षा सड़क पर वाहन चलाते समय लोगों की गलतियों के कारण सड़क दुर्घटनाओं और सड़क किनारे चोट के जोखिम को कम करने के लिए एक सुरक्षा उपाय है।

1000573798

सागर ग्रामीण मंडल युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपने विचार रखते हुये कहा कि आज के संदर्भ में सड़क सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है जो सड़क पर जनता की सुरक्षा से संबंधित है। सड़क दुर्घटनाओं के कारण दुनिया भर में हर साल लाखों लोगों की जान चली जाती है, जिसके परिणामस्वरूप व्यक्तियों के साथ-साथ राष्ट्र के लिए भी वित्त और संसाधनों का भारी नुकसान होता है।
राकेश वर्मा myl ऑर्गनिक ने कहा कि हर साल दुनिया भर की सरकारें दुर्घटना के शिकार लोगों के इलाज और कल्याण तथा उनके बचाव पर अरबों डॉलर खर्च करती हैं, अगर वे भाग्यशाली हैं और जीवित बच जाते हैं। लोगों को सड़क सुरक्षा सावधानियों के बारे में और अधिक जागरूक करने की तत्काल आवश्यकता है और यह बताना भी कि वे इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं। सड़क सुरक्षा मानदंडों को लागू करने के लिए सख्त कानून भी लागू किए जाने चाहिए।

सड़क सुरक्षा निबंध का उद्देश्य सड़क पर चलते समय मौजूद जोखिमों के बारे में चेतावनी देना है। तेज़ रफ़्तार वाले ट्रैफ़िक का शिकार न बनने के लिए सुरक्षा नियमों पर ध्यान देना ज़रूरी है।

सड़क सुरक्षा में सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमों और विनियमों का पालन करना शामिल है। यात्रियों, पैदल चलने वालों और अन्य ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित ड्राइविंग महत्वपूर्ण है। दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सड़कों की गुणवत्ता में सुधार करना भी आवश्यक है।
अंत मे गजेंद्र सिंह बन्नद ने कहा कि आज हम सब को अपने अपने स्तर परयातायात के नियमो पालन करना चाहिए ये हम सब कि जिम्मेदारी है और हम अपने आसपास के वातावरण में एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करें जिससे अत्यधिक हानि को रोका जा सके ये सब हम सब की जिम्मेदारी हैl
कार्यक्रम में अंकित मिश्रा, प्रभात मिश्रा, योगेंद्र सोनी अरविन्द पटेल, दीपक प्रजापति, धीरेन्द्र पटेल,आशीष गोस्वामी,टीकाराम पटेल किरती, प्रभा,महक,रक्षा,संजना,इशा
डोली आदि शामिल हुई l


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!