सागर । जिले के सभी किसान भाई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए अपने-अपने बैंक खातों की ई-केवाईसी कराएं साथ में आधार सीडिंग भी कराएं जिससे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि जारी होने पर हस्तांतरित की जाने वाली राशि उनके बैंक खातों तक तत्काल जमा हो सके।
कलेक्टर संदीप जी. आर. ने बताया कि सागर जिले में 3 लाख किसान हैं जिनकी ई-केवाईसी की जानी है। इसी के साथ सभी किसानों की बैंक खातों में डीबीटी के साथ आधार सीडिंग का कार्य भी शेष है। जिससे कि हमारे किसान भाईयों को सम्मान निधि जारी होने पर उनको राशि समय पर प्राप्त नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि सभी किसान भाई अपने-अपने बैंक में जाकर अपने बैंक खाते में योजना का पैसा प्राप्त करने के लिए एनपीसीआई कराएं जिससे कि राशि प्राप्त हो सके। इसी प्रकार बैंक से ही ई-केवाईसी, आधार सीडिंग का कार्य भी कराएं एवं बैंक खाते में कुछ राशि जमा करें या अंतरण करें जिससे कि डीबीटी हो सके। उन्होंने कहा कि यदि बैंक में किसी भी प्रकार की असुविधा होती है तो अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस में जाकर नया पोस्ट ऑफिस खाता खोलें और इसकी जानकारी कृषि विभाग को दें।