IMG 20250110 WA0014 1
शेयर करें

स्थापना दिवस पर विशेष व्याख्यान-“ग्रामीण विकास के लिए सामाजिक शोध से बेहतर दिशा मिलती है” – प्रो शशांक शेखर ठाकुर

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग के स्थापना दिवस पर उन्नत भारत अभियान और विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल के समाज शास्त्र एवं समाज कार्य विभाग के प्रोफेसर डॉ शशांक शेखर ठाकुर ने “ग्रामीण विकास के लिये सामाजिक शोध” विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र कार्य से मूलभूत बाते सीखने को मिलती हैं। सामाजिक शोध से ग्रामीण विकास की योजनाओं को नयी दिशा मिलती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष डॉ दिवाकर सिंह राजपूत ने कहा कि “सागर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र विषय की स्थापना और विकास की यात्रा गौरवशाली है। प्रो. श्यामाचरण दुबे, प्रो आई एस चौहान, प्रो एन के गौरहा जैसे विश्वविख्यात समाज वैज्ञानिकों ने इस विभाग को शिक्षा और शोध से नयी समृद्धि दी है। इस विभाग से ने कुलपति दिये हैं, भारतीय हाई कमिश्नर, कुशल प्रशासक, शिक्षक, अधिकारी, राजनीतिज्ञ, समाजसेवी और श्रेष्ठ नागरिक दिये हैं।”

1000551864

प्रोफेसर राजपूत ने कहा कि “समाजशास्त्र विभाग विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉक्टर हरीसिंह गौर के सपनों के अनुरूप शोध की दिशा में निरंतर संलग्न रहता है। ग्रामीण विकास, राष्ट्रीय समृद्धि और संस्कृति संरक्षण की दिशा में भी विभाग क्षेत्र कार्य एवं शोध के माध्यम से निरंतर योगदान दे रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत और उन्नत भारत की संकल्पना को सार्थक आधार देने के लिये समाजशास्त्र विषय महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है।”

1000551861


स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर वृक्षारोपण और विद्यार्थी सम्मान स्टूडेंट ऑफ दि ईयर का भी आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने अपनी जिज्ञासा रखी, जिसका समाधान विषय विशेषज्ञ ने किया।  कार्यक्रम में विभागीय शिक्षक प्रो काली नाथ झा, डॉ नंदी पटोदिया, डॉ शिब शंकर जेना, डॉ शासना योमसो, डॉ रविदास सहित शोधार्थियों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने सहभागिता की।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!