समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे
शेयर करें

शासन की योजनाओं का लाभ देने संपूर्णता अभियान चलाएं, आंगनवाड़ी ,आशा कार्यकर्ता, सचिव, पटवारी प्रशासन की रीढ़ – कलेक्टर संदीप जी. आर.

सागर I शासन की योजनाओं का लाभ देने संपूर्णता अभियान प्रारम्भ करें। संपूर्णता अभियान अर्थात ऐसी व्यवस्था जिसमें शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों में से सभी को संबंधित योजना का लाभ मिल चुका हो। कलेक्टर ने खुरई एवं बीना में आयोजित अधिकारियों एवं फील्ड के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि आंगनवाड़ी ,आशा कार्यकर्ता, सचिव, पटवारी प्रशासन की रीढ़ होते हैं।

 इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यालय अधिकारी  विवेक के व्ही, एसडीएम  रवीश वास्तव, एसडीएम  देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीओपी  समित सिंह सहित सभी अधिकारी एवं फील्ड के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

कलेक्टर  संदीप जी. आर. ने  बुधवार को सागर जिले के खुरई, बीना में सभी जिला अधिकारियों सहित फील्ड के अधिकारी, कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की लोक हितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। इन लोक हितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संपूर्णता अभियान चलाएं। अभियान के अंतर्गत शासन की सभी योजनाओं में शत प्रतिशत हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य है। संपूर्णता अर्थात सैचुरेशन की स्थिति जहां एक भी हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। इस अभियान के माध्यम से सभी ग्रामों में आवश्यकताओं की पूर्ति कर गांव में ही हितग्राही शासन की संपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी किसी के साथ भेदभाव न करें, समय पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होकर पूरी लग्न और ईमानदारी के साथ अपने कार्यों को संपन्न करें।

S 4 1

उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए हम सबको आगे बढ़कर कार्य करना होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित शासन की अन्य सुविधाओं की जानकारी जन-जन तक को मिले इसके लिए ग्राम स्तर, वार्ड स्तर एवं टोला स्तर पर संपर्क व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं जिसमें अधिकारी के साथ-साथ गांव के लोग भी शामिल रहें। इन ग्रुप के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए योजनाओं की जानकारी शेयर की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 70 प्लस वरिष्ठ वृद्धजनों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाएं और आवश्यकता पड़ने पर घर-घर जाकर भी वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाएं।

कलेक्टर  संदीप जी. आर. ने कहा कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मुनगा के पौधे लगाएं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वितरित होने वाले मध्याह्न भोजन में, पौष्टिक भोजन वितरित हो इसके लिए भी लगातार प्रयास किए जाएं। प्रतिदिन रंगीन रोटी कैंपेन के माध्यम से रोटी में मुनगा के पत्ते, पालक के पत्ते, चुकंदर आदि का उपयोग कर रोटी को और पौष्टिक बनाया जाए। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बिजली एवं नल कनेक्शन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी टूर डायरी अवश्य बनाएं। श्रद्धांजलि योजना के माध्यम से सभी ग्रामीण अधिकारी एवं नगरीय निकाय के अधिकारी व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद मिलने वाले सभी लाभ तत्काल प्रदान करें एवं पटवारी अपने-अपने हल्का में जाकर बी-1 का वचन करें।

कलेक्टर  संदीप जी आर ने कहा कि जिले में गर्भवती माता की सुरक्षित प्रसव के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें। गर्भवती माता की सभी जांच एवं टीकाकरण समय पर किया जावे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र अब प्रत्येक दिन बनेंगे इसके लिए दिव्यांगजनों की जानकारी के लिए प्रचार प्रसार करें। कलेक्टर  संदीप जी आर ने कहा कि सभी शिक्षा अधिकारी शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि सभी विद्यालयों से कम से कम प्रत्येक वर्ष एक डॉक्टर, एक शिक्षक, एक इंजीनियर की परीक्षा में पास होकर विद्यालय, ग्राम और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं एवं पोषण युक्त भोजन उपलब्ध करायें।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!