सागर। सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े द्वारा क्षेत्र के विकास के प्रति लगातार किए जा रहे प्रयास तथा आतंकवाद और हिंसक चरमपंथी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय संस्था आई.पी.यू. में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने हेतु देश की एकमात्र सदस्य मनोनीत किए जाने पर आज दोपहर 1:00 बजे से रविंद्र भवन सागर में सांसद का नागरिक अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें विभिन्न संगठनों द्वारा डॉ. वानखेडे का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संत विपिन बिहारी उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर, विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक निर्मला सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम महापौर संगीता सुशील तिवारी, एवं निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की नागरिक सम्मान समिति के सदस्यों द्वारा अपील की गई है।