सागर।दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद डॉ. वानखेड़े ने देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की और क्षेत्र की प्रगति, संगठन की मजबूती और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य की आगामी कार्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
दूसरी ओर सागर लोकसभा क्षेत्र की खुशहाली और किसानों की समृद्धि को प्राथमिकता देते हुए सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी सौजन्य भेंट कर उनसे क्षेत्र के समग्र विकास और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्तार का आग्रह करते हुए कहा कि लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा को बढ़ाया जाए ताकि क्षेत्र के किसानों को शत प्रतिशत सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सके, उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र के हर किसान के खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचे, ताकि खेती को नई मजबूती मिल सके और जल संचयन के माध्यम से कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाई जा सके और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिले।