WhatsApp Image 2026 02 03 at 3.40.16 AM
शेयर करें

सागर।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2026-27 के रेल बजट में मध्य प्रदेश को अब तक का सबसे बड़ा आवंटन 15,188 करोड़ रुपये दिया है। इसके लिए सागर सांसद ने रेल मंत्री का धन्यवाद किया । बजट में स्वीकृत बंगाल से गुजरात नए रेल कॉरिडोर को वाया मध्य प्रदेश के मालवाहक क्षेत्र से जोड़ने के लिए डॉ. लता वानखेड़े ने मंत्री का आभार व्यक्त किया और सागर लोकसभा के लिए कई मांगों को रखा, जिन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली:
– 14813 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में जल्द ही कंजिया स्टेशन पर स्टॉपेज की मंजूरी मिल गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
– भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए साप्ताहिक नई ट्रेन स्वीकृत की गई है, जो बीना और सागर स्टेशन से होकर गुजरेगी। यह लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है।
– सागर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 3-4 के निर्माण के बाद और नई ट्रेनों की संभावना पर रेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
– सागर लोकसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के कार्य को तेज गति से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
– बीना, मंडी बमौरा, जरुआखेड़ा, खुरई आदि स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग भी रखी गई, जिस पर सकारात्मक विचार हुआ।
इसके अलावा, पूर्व में संचालित रीवा से चारलपाली ट्रेन (वाया सागर-नागपुर) को पुनः शुरू करने के लिए दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी जी के साथ संयुक्त पत्र देकर आग्रह किया गया। उन्होंने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाया और आवश्यक निर्देश जारी किए।

डॉ. लता वानखेड़े ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश और सागर लोकसभा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!