WhatsApp Image 2025 02 11 at 3.22.01 AM 1
शेयर करें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर, दीनदयाल जी के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया

सागर। वूथ क्रमांक 241 के अंतर्गत सांसद संवाद केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर पुष्‍पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व विधायक भानु राणा, पतंजलि योग समिति के प्रदेश प्रभारी भगत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और “दीनदयाल जी अमर रहें” के नारे लगाए।

जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए जीवनभर समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि पंडित जी का मानना था कि “दरिद्र नारायण की सेवा ही नारायण सेवा है” और इसी सिद्धांत पर भाजपा केंद्र और राज्य में सरकार चलाते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। इस अवसर पर श्याम तिवारी ने कहा कि आज से सभी भाजपा कार्यकर्ता समर्पण निधि के रूप में योगदान करें।

1000621281

कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के प्रदेश प्रभारी भगत सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्‍ठ भापजा नेता डॉ. डी.पी. चौबे, कोषाध्‍यक्ष निकेश गुप्‍ता, संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया, मनीष नेमा, रूपेश जडिया, अशोक तिवारी, संजय चौबे, अंशुल सिंह परिहार, शुभाशुं नेमा, राकेश तिवारी, राजेश पाण्‍डे, विजय जडि़या, राजकुमारी लोधी,  कमला, कौशल्‍या, जानकी देवी, रजनी, चन्‍द्रभान कुर्मी सरपंच, प्रहलाद कुमी सरपंच, नरेन्‍द्र जाट सरपंच, के.के. व्‍यास, आदित्‍य सिंह, सुनील साहू, सहित बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्‍ठ भाजपा नेता उमेश सिंह केवलारी जी ने किया व कार्यक्रम के अंत में भाजपा सहसंयोजक एड. रोशन कुर्मी ने आभार व्‍यक्‍त किया ।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!