व्हालीबॉल प्रशिक्षण
शेयर करें

सागर I खेल और युवा कल्याण विभाग सागर स्थित व्हालीबॉल प्रशिक्षण केन्द्र की 01 बालिका खिलाड़ी  कु.प्रगति शर्मा का भोपाल स्थित राज्य वाटर स्पोर्ट्स (केनोईंग विद्या) अकादमी के लिए चयन ट्रायल दिनॉक 14 मई 2024 को भोपाल में हुआ, इसी प्रकार कु.शलोनी शर्मा वाटर स्पोर्ट्स (केनोईंग-सलालम विद्या) की चयन ट्रायल दिनॉक 05 अगस्त 2024 को भोपाल में हुई।  दोनो ही खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिस कारण इनका चयन राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी भोपाल में किया गया। ये दोनो खिलाड़ी सीमा चक्रवर्ती, व्हालीबॉल प्रषिक्षक के मार्गदर्षन में खेल परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त करती है। इनकी इस उपलब्धि पर, कलेक्टर जिला सागर संदीप जी.आर. तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल, एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, प्रदीप अबिद्रा, एड.वीनू राणा, अध्यक्ष जिला व्हालीबॉल संघ सागर के राजा यादव द्वारा हर्ष व्यक्त किया।
खेल और युवा कल्याण विभाग खेल परिसर सागर के विभागीय प्रशिक्षकों प्रेमनेती राय, सीमा चक्रवर्ती, संगीता सिंह, मंगल सिंह यादव, श्यामलाल पाल, महेन्द्र सिंह राजपूत, चंदन मोरे, अंजली सिंह, रंजीत बैन, विवेक सेन एवं सभी व्हालीबॉल खिलाड़ियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!