c2e46431 f298 485b beae 245db8cb40c0 e1705738761497
शेयर करें

अयोध्या में भगवान रामलला 22 जनवरी को अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। सम्पूर्ण भारत मे महोत्सव का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर सागर में एक कलाकार ने धर्मेंद्र सेन ने भगवान राम की अद्भुत तस्वीर को कैनवास पर उकेरा है। जिसमें उन्होंने भगवान राम की एक ही तस्वीर में रामायण के कई प्रसंगों को दर्शाया हैं।

92eb9475 b046 4abb a05c f3a52f2fd66a

जब भगवान श्री राम की इस तस्वीर को ध्यान से देखते हैं तो इसमें रामायण के अरण्य एवं लंका कांड के कई प्रसंग के दर्शन होते हैं। इसमें जुटायु संघर्ष, मां सीता का अशोक ​वाटिका में ध्यान, हनुमानजी का संजीवनी लाना, भगवान राम की शिव स्तुति, वानर सेना आदि कई प्रसंग साफ दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह की तस्वीर बनाने प्रेरणा उन्हें डिजिटल स्कैचर प्रसून मजूमदार से मिली है।

कलाकार धर्मेंद्र सेन ने बताया की एक रिटायर्ड आर्मी आफिसर के लिए उन्होंने यह पेंटिंग बनाई थी। कलाकार धर्मेंद्र एक वकील है लेकिन बचपन से उनकी रूचि पेंटिंग बनाने में रही है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं 1998 से पेंटिंग कर रहे हैं।

उन्होंने सागर में कुछ दिन अरुण श्रीवास्तव द्वारा संचालित अरुण कला संसार क्लास से पेंटिंग सीखी और उसके बाद से वह स्वंय ही पेंटिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे सांई आर्ट्स क्लासेस के नाम से मकरोनिया में संस्था चलाते हैं जिसमें वो सभी तरह की पेंटिंग सिखाते है। उन्होंने बताया कि वो इससे पहले टूरिज़्म से भी जुड़े थे।


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!