IMG 20250122 WA0049
शेयर करें

सागर।सागर के थाना रहली क्षेत्र के खुमेरिया गाँव में मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 21-01-2025 को प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल रहली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक शिवम पटेरिया एवं पायलेट राम नरेश तिवारी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मारपीट में अरुण मिश्रा निवासी खुमेरिया घायल हो गया था।

डायल-112/100 जवानों ने घायल व्यक्ति को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर रहली अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार उपरांत सागर के लिए रेफर किया गया ।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!