9032917a d327 4251 9653 e8da308a9430 e1708246549761
शेयर करें

जिला अधिवक्ता संघ, सागर द्विवार्षिक चुनाव में 16 फरवरी को मतदान हुआ। मतदान सुबह 9 बजे से जो शाम 5 बजे तक चला। दिन भर वकीलों के द्वारा वोट डाले गये चुनाव को लेकर कोर्ट परिसर में पूरे दिन गहमागहमी रही। मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। मतगणना के बाद अधिवक्ता संघ चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह राजपूत ने जीत हासिल की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह कौरव, सचिव पद पर वीरेंद्र सिंह राजपूत, सह सचिव पद पर मनोज सेन,कोषाध्यक्ष पद पर आलोक प्यासी, पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर योगेंद्र स्वामी और महिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर अनीता राजपूत ने जीत हासिल की है।

वहीं चार सदस्‍यीय पुरूष कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिये मतगणना शनिवार को हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। जिसमें अंशित बलैया, दीपक शर्मा, कुलभूषण त्रिवेदी, श्यामसुन्दर सेन ने पुरूष कार्यकारिणी सदस्य पद पर जीत हासिल की।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!