IMG 20241224 WA0037
शेयर करें

ज्योति शर्मा/सागर। सागर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा वार्षिक अधिवक्ता डायरी का वितरण एवं विमोचन किया गया। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव एड. वीरेंद्र सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता संघ के द्वारा किया गया, जिसमें संघ के सभी पदाधिकारी और अधिवक्ता सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.के शर्मा, विशेष न्यायाधीश प्रशांत सक्सेना, जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव दिनेश सिंह राणा, स्टेट बार काउंसिल के सदस्य राजेश पाण्डेय, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एड. जितेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा डायरी का विमोचन किया गया।

1000512743

कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ सागर के अध्यक्ष एड जितेंद्र सिंह राजपूत,सचिव एड वीरेंद्र राजपूत, उपाध्यक्ष महेंद्र कौरव, कोषाध्यक्ष आलोक प्यासी, पुस्तकालय अध्यक्ष योगेंद्र स्वामी, सह सचिव मनोज सेन , महिला कार्यकारिणी सदस्य अनीता राजपूत,पुरूष कार्यकारणी सदस्य दीपक शर्मा अंशित बलिया, पंकज त्रिवेदी, श्याम सुंदर सेन एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!