जिले में इस वर्षा सीजन में अभी तक 1286 मि.मी. औसत बारिश दर्ज हुई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक केसली केन्द्र पर सर्वाधिक 1531.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में एक जून से आज तक सागर केन्द्र में 1151.8 मि.मी., जैसीनगर में 1504.1 मि.मी., राहतगढ में 1419 मि.मी., बीना में 1521 मि.मी., खुरई में 1217 मि.मी, मालथौन में 1148.1 मि.मी., बण्डा में 914.3 मि.मी, शाहगढ में 873.1 मि.मी, गढ़ाकोटा में 1254.8 मि.मी, रहली में 1448 मि.मी., देवरी में 1448.9 मि.मी. तथा केसली में 1531.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है I
