जिले में इस वर्षा सीजन में अभी तक 331.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों में आंकी गई वर्षा रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक जैसीनगर केन्द्र पर सर्वाधिक 420.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिले में 223.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी। जिले में 11 जुलाई को एक दिन में 6.1 मि.मी. औषत वर्षा दर्ज की गई है।अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में 1 जून से आज दिनांक तक सागर केन्द्र में 402.6 मि.मी., जैसीनगर में 420.3 मि.मी., राहतगढ में 327 मि.मी., बीना में 435.2 मि.मी., खुरई में 370.6 मि.मी, मालथौन में 268.1 मि.मी., बण्डा में 198 मि.मी, शाहगढ में 225 मि.मी, गढ़ाकोटा में 352.2 मि.मी, रहली में 293 मि.मी., देवरी में 288.6 मि.मी. तथा केसली में 397.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
