जिले में इस वर्षा सीजन में अभी तक 372.5 मि.मी. औसत बारिश दर्ज हुई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक बीना केन्द्र पर सर्वाधिक 516.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष आज तक जिले में 224.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी। जिले में 14 जुलाई को एक दिन में 1.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में 1 जून से आज तक सागर केन्द्र में 407.8 मि.मी., जैसीनगर में 423.7 मि.मी., राहतगढ़ में 351 मि.मी., बीना में 516.8 मि.मी., खुरई में 408.1 मि.मी, मालथौन में 338.7 मि.मी., बण्डा में 234 मि.मी, शाहगढ में 247.6 मि.मी, गढ़ाकोटा में 374.2 मि.मी, रहली में 390 मि.मी., देवरी में 339.7 मि.मी. तथा केसली में 438.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
