जिले में इस वर्षा सीजन में अभी तक 454.9 मि.मी. औसत बारिश दर्ज हुई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक बीना केन्द्र पर सर्वाधिक 704.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में एक जून से आज तक सागर केन्द्र में 428.8 मि.मी., जैसीनगर में 482.9 मि.मी., राहतगढ में 445 मि.मी., बीना में 704.6 मि.मी., खुरई में 503.8 मि.मी, मालथौन में 456.8 मि.मी., बण्डा में 287 मि.मी, शाहगढ में 264.2 मि.मी, गढ़ाकोटा में 487 मि.मी, रहली में 468 मि.मी., देवरी में 434.4 मि.मी. तथा केसली में 496.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
