मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के लिए हुई मतगणना में सागर जिले के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 7 सीटों पर भाजपा तथा एक पर कांग्रेस ने विजय दर्ज की। जिले के रहली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोपाल भार्गव ने जिले में सर्वाधिक 72 हजार 800 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की ज्योति पटेल को पराजित किया। गोपाल भार्गव ने 1 लाख 30 हजार 916 मत प्राप्त किए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल को 58 हजार 116 मत मिलेे।

वंही खुरई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह को 1 लाख 5 हजार 836 वोट मिले तथा कांग्रेस प्रत्याशी रक्षा सिंह राजपूत को 59 हजार 111 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह ने अपनी प्रतिद्वंदी रक्षा सिंह राजपूत को 46 हजार 725 वोटों से पराजित किया। तो सुरखी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत को 83 हजार 547 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को 81 हजार 369 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी राजपूत ने कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को 2 हजार 178 मतों से परास्त किया।
अन्य प्रत्याशियों में सागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन को 74 हजार 769 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन को 59 हजार 748 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन ने निधि जैन को 15 हजार 21 वोटों से हराया।

नरयावली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया को 88 हजार 889 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट सुरेंद्र चौधरी को 73 हजार 103 वोट मिले। प्रदीप लारिया ने कांग्रेस प्रत्याशी को 15 हजार 786 मतों से परास्त किया।

बीना विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट निर्मला सप्रे ने 72 हजार 458 वोट प्राप्त किये जबकि भारतीय जनता पार्टी के महेश राय को 66303 वोट मिले। इस प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी सप्रे ने भाजपा प्रत्याशी पर 6 हजार 155 मतों से जीत दर्ज की।
बंडा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लोधी ने कांग्रेस प्रत्याशी तरवर लोधी को 34 हजार 751 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लोधी को 90 हजार 911 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी को 56 हजार 160 वोट मिले।
इसी प्रकार देवरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी बृजबिहारी पटैरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष यादव को 27 हजार 377 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी बृज बिहारी पटेरिया को 95 हजार 615 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष यादव को 68 हजार 238 वोट मिले।
