मतदान
शेयर करें

सागरI आगामी 7 मई को सागर संसदीय क्षेत्र में 2000 से अधिक मतदान केंद्र पर मतदान किया जाएगा। जिसमें सागर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में 1200 से अधिक एवं विदिशा जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र में 800 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि 7 मई को सागर संसदीय क्षेत्र के तहत सागर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र जिसमें बीना, खुरई, सुरखी, नरयावली, सागर में मतदान होगा। यहां 1272 मतदान केन्द्रों में मतदान किया जाएगा जबकि विदिशा जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र जिसमें कुरवई, सिरोंज, शमशाबाद के 802 मतदान केंद्र पर मतदान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 232 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, खुरई विधानसभा क्षेत्र में 253, सुरखी विधानसभा क्षेत्र में 271, नरयावली विधानसभा क्षेत्र में 268, सागर विधानसभा क्षेत्र में 248, इस प्रकार 1272 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार विदिशा जिले के 3 विधानसभा क्षेत्र जिसमें कुरवई में 296, सिरोंज में 254 एवं शमशादाबाद में 252 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार कुल 802 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। इस प्रकार दोनों जिले में 8 विधानसभा क्षेत्र में 2074 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 7 मई को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि सागर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सागर स्थित इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में की जाएगी, जबकि विदिशा जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र की मतगणना विदिशा में ही की जाएगी।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!