सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री से मुलाकात के दौरान--मध्यप्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनका निराकरण करने का निवेदन किया है:-
शेयर करें

सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री से मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनका निराकरण करने का निवेदन किया है

सागरI सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर उन्हें मध्यप्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनका निराकरण करने का निवेदन किया।

मुलाकात के दौरान डॉ. वानखेड़े ने मध्यप्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन सागर यूनिट के माध्यम से प्राप्त मांग पत्र से मंत्री महोदय को अवगत कराते हुए बताया कि सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज के लिए सेवा शर्तों एवं कार्य शर्तों सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज के लिए वैधानिक कार्य नियमावली को सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज एक्ट 1976 के क्षेत्र सेक्‍शन 12 में 10 अगस्त 2017 की हुई औद्योगिक त्रिपक्षीय समिति की बैठक के निर्णयों के अनुसार बनाकर लागू किया जाए, चार श्रम संहिताओं को रद्द करते हुए सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज के लिए बने सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज एक्ट 1976 कानून को सुरक्षित रखे जाने, एवं सभी राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी कर सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज एक्ट 1976 को लागू करना सुनिश्चित किया जाए एवं उसका उल्लंघन करने वाली कंपनियों के ऊपर कानूनी कार्यवाही किए जाने संबंधी मांग से माननीय मंत्री महोदय को अवगत कराते हुये सांसद डॉ. वानखेड़े ने माननीय मंत्री महोदय से इन मांगों के निराकरण पर सहानुभूति पूर्वक विचार उपरांत आवश्यक कार्यवाही करने का निवेदन किया ।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!