सागर। मकरोनिया के सद्भावना नगर इलाके में शुक्रवार की दोपहर एक भीषण हादसा हो गया जहां एक मकान में एक के बाद एक छोटे बड़े एक दर्जन से भी ज्यादा सिलेंडर फट गए,लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप लेते हुए मकान को अपनी जद में ले लिया धमाके इतनी जोरदार थे कि पड़ोस के मकान की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई,वही मकान में रहने वाले दीपक जैन और उनके परिवार ने मकान के पिछले हिस्से से नीचे उतर कर अपनी जान बचाई वही इस दौरान दीपक की पत्नी और दो बच्चो के घायल होने की भी बात सामने आई है।

दरअसल बंडा निवासी दीपक जैन सद्भावना नगर में रहते हैं और मकान के नीचे ही दुकान में ऐसी फ्रिज का सुधार कार्य करते हैं शुक्रवार की दोपहर अचानक धमाका हुआ और देखते ही देखते कई छोटे बड़े सिलेंडर फट गए,जिसके बाद आग ने घर और दुकान को अपनी चपेट में लिया, स्थानीय लोगो के मुताबिक दीपक जैन द्वारा ऐसी गैस रिफिलिंग का कार्य करते हैं,और इसी वजह से अधिक मात्रा में सिलेंडर का स्टॉक होने से सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ तो एक के बाद एक अन्य सिलेंडर भी फट गए गनीमत रही की घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन अचानक हुई इस घटना से पूरा इलाका थर्रा गया।
इनका कहना है
जिस मकान में घटना हुई है वहां एक फ्रिज सुधारने का कार्य होने की खबर मिली है मामला जांच में लिया है- नीलम चौधरी, सी एसपी मकरोनिया