विद्यालय
शेयर करें

सागरI सीएम राइज विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में अकादमिक गतिविधियों के अतिरिक्त प्रतिभा को पहचान कर उनकी रूचि को निखारने के लिए सीएम राइज शासकीय एम.एल.बी. क.1 सागर में समर कैम्प 1 मई 14 मई  तक आयोजित हुआ। समय कैम्प का आयोजन सीएम राज विद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार दुबे के मार्गदर्शन में किया गया।

A 33

समापन कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के पूजन एवं गायन से किया गया है। विनय दुबे प्राचार्य द्वारा समर कैम्प का 12 दिवसीय प्रतिवेदन का वाचन किया गया। इसके पश्चात गायन एवं वादन की 28 छात्राओं ने बुंदेली गीत का गायन किया। जिसको उपस्थित सभी छात्राओं द्वारा सराहा गया। बुंदेलखंड भाषा में 18 छात्राओं द्वारा समर कैम्प की उपयोगिता पर नाटिका प्रस्तुत की गई। छात्राओं द्वारा समर कैम्प में सीखी गई कलाओं पर प्रकाश डाला गया। रूचि अहिरवार के मार्गनिर्देशन में कालबेलिया नृत्य का प्रस्तुतीकरण 16 छात्राओं द्वारा किया गया। मनमोहक प्रस्तुति पर छात्राओं द्वारा करतल ध्वनि की गई। योग नृत्य नाटिका का प्रदर्शन कर 6 छात्राओं ने योगा का महत्व बतलाया। राम आयेगे गीत-नाटिका पर एकल प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम स्थल पर शुभम विश्वकर्मा के मार्गनिर्देशन को तैयार बेस्ट मटेरियल से बनी कमल आकृति, मकान आकृति, फ्लावर पॉट का एवं 150 पेंटिंग का प्रदर्शन भी किया गया।

A 23

अभय श्रीवास्तव एडीपीसी द्वारा सीएम राइज विद्यालय शासकीय एम एल बी क्र1 सागर में समर कैम्प की सफलता पर प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ छात्राओं को वधाई दी गई। कार्यक्रम में पिरामिल ग्रुप से पारसमणि एवं पीपुल्स ग्रुप से योगिता गुप्ता सम्मिलित हुई। डॉ. वंदना खरे उपप्राचार्य ने उपस्थित समस्त अभिभावको/छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वृजेश जैन शिक्षक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रचना तिवारी, राकेश जैन, भूपेन्द्र सिंह राजपूत, शैलेन्द्र सिंह दांगी अमित दुबे, आरती गौतम, अभिषेक शाह, हनुमत सिंह लोधी, शैलेन्द्र जाटव, एस.सी. जैन, थानसिंह मंडल, सौरभ रैकवार व बडी संख्या में छात्रायें/अभिभावक/शिक्षक उपस्थित हुये।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!