कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 6 फरवरी को
शेयर करें

लगातार दूसरी बार आया पहले स्थान पर

गुड गवर्नेंस, कलेक्टर द्वारा सतत मॉनिटरिंग और नियमित संवाद का है परिणाम

सागर । सागर ज़िला सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है। जिले ने एक बार फिर प्रथम स्थान हासिल कर मासिक ग्रेडिंग सिस्टम में शीर्ष पर अपनी जगह कायम की है। 

कलेक्टर गुड गवर्नेंस की परिकल्पना को साकार रूप देते हुए लगातार जन सामान्य से जुड़े मुद्दों और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य कर रहे हैं। सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग और पर्यवेक्षण की वजह से सागर जिले ने प्रदेश भर के सभी जिलों को पीछे छोड़ कर मंगलवार को राज्य शासन द्वारा जारी की गई ग्रेडिंग में ए ग्रेड के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर 

रहा है। प्रदेश में सागर जिले ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। जिला प्रथम समूह के 26 जिलों में 84.57 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल कर अग्रणी रहा है।

कलेक्टर करते हैं सतत मॉनिटरिंग

कलेक्टर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण की सतत् रूप से मॉनिटरिंग करते हैं। वे नियमित रूप से सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के गहन समीक्षा करते हैं। जिससे एक ओर जहां महीनों से लंबित शिकायतों पर उचित कार्रवाई होती है वहीं दूसरी ओर ऐसी शिकायतें जो तथ्यहीन या जिन पर कोई कार्रवाई शेष नहीं है वह भी नियमानुसार बंद की जाती हैं।

इसके साथ ही कलेक्टर प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली समय -सीमा बैठक में भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की गहन समीक्षा करते हैं। जिला स्तर पर समीक्षा के साथ ही अनुभाग और जनपद स्तर पर भी समीक्षा की जाती है। कलेक्टर संदीप जी आर सीएम हेल्पलाइन के विभिन्न शिकायतकर्ताओं से संवाद करते हैं। वे प्रत्येक मंगलवार को रेंडम रूप से छांटे गए इन शिकायतकर्ताओं और संबंधित विभागीय अधिकारियों से समक्ष में मिलकर उनकी समस्याओं को निराकृत कराते हैं।

कलेक्टर द्वारा किए जा रहे यह प्रयास भी सकारात्मक परिणामों के लिए कारगर साबित हो रहे हैं। यदि शिकायतों और समस्याओं के निराकरण में कहीं कोई कठिनाई आती है तो शिकायतकर्ता से उनके निवास पर सम्पर्क किया जाता है और उन्हें उस शिकायत के संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाता है।
इस उपलब्धि पर कलेक्टर संदीप जी आर ने जिला प्रशासन के अमले को शाबाशी देते हुए भविष्य में भी इसी तरह कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रशासन में शुचिता, पारदर्शिता तथा सुशासन का बेहतर माध्यम होने के साथ ही आमजन की समस्याओं के निराकरण का भी अच्छा माध्यम है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!