सागर । प्रति वर्ष सम्पूर्ण विश्व में फरवरी माह के द्वितीय मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। इस तारतम्य में इंलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 11 फरवरी को सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन जिला आयुष अधिकारी कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुआ।
एनआईसी के जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी डेलन प्रजपति ने सुरक्षित इंटरनेट विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना है। इसमे इंटरनेट की हानियों के बारे मे विस्तार से बताया जिसमें इंटरनेट फ़िशिंग, विशिंग, स्मिशिंग, डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी, इंटरनेट एडिक्शन आदि। कार्यशला मे सम्भागीय आयुष अधिकारी डा. जोगेंद्र सिह एवं ज़िले के सभी आयुष मेडिकल ऑफिसर एवं कर्मचारी सम्मिलित हुये।