हाथ धुलाई
शेयर करें

सागर ।विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में शासन के निर्देशानुसार विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। विशेष कर एकीकृत शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितौरा (माध्यमिक विभाग), तिलक हाई स्कूल, एकीकृत शास. माध्यमिक शाला भापेल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरई के स्काउटर और गाइडर द्वारा विद्यालय प्रधान/प्राचार्य के नेतृत्व में बच्चों को हाथ धुलाई के 7 स्टेप और 21 सेकंड तक हाथ धोने के तरीकों को समझाकर ,सभी छात्रों को हाथ धुलवाए गए और इसके महत्व को बताकर सफाई के प्रति जागरूक किया गया। सभी स्काउट गाइड, शाला के सभी छात्रों , शिक्षको के सहयोग से हाथ धुलाई कार्यक्रम संपन्न कराया गया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!