स्कूल स्तरीय अनुगूंज कार्यक्रम 23 मार्च को महाकवि पद्माकर सभागार में
शेयर करें

सभी अधिकारी दिए गए दायित्व का पूरे अनुशासन, गंभीरता ईमानदारी के साथ करे निर्वहन – संयुक्त संचालक डॉक्टर वर्मा 

सागर I सभी अधिकारी दिए गए दायित्व का पूरी अनुशासन गंभीरता, ईमानदारी के साथ निर्वहन करे । उक्त निर्देश संयुक्त संचालक डॉक्टर मनीष वर्मा ने स्कूल स्तरीय अनुगूंज कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में दिए।

 इस अवसर पर सहायक संचालक डॉक्टर आशुतोष गोस्वामी, मनीषा एलेक्जैंडर, उषा जैन, नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप तिवारी, गिरीश मिश्रा, रेणु परस्ती, अखिलेश पाठक, मनोज तिवारी अभय श्रीवास्तव, आनंद गुप्ता सहित प्राचार्य एवं समिति सदस्य मौजूद थे।

1 1 1

 सहायक संचालक डॉक्टर मनीष वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी शिक्षक शामिल होंगे ।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण से सुनिश्चित की जावे उन्होंने प्रमुख रूप से कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली छात्र-छात्राओं को लाने ले जाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जावे जिससे कि उनकी सुरक्षा पूर्ण रूप से बनी रहे । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत सभी छात्राएं सुरक्षित घर तक पहुंचे इसकी जवाब दे रही भी संबंधित स्कूल प्रशासन की रहेगी।  उन्होंने निर्देश दिए कि पद्माकर सभागार स्थल पर  कार्यक्रम के दिन एंबुलेंस डॉक्टर दवाएं की विशेष व्यवस्था की जावे उन्होंने कहा कि कार्यक्रम समाप्त होने को उपरांत ही डॉक्टर वहां से रवाना हो।

 उन्होंने निर्देश दिए कि मीडिया के लिए अलग से स्थान आरक्षित रखा जावे। डॉ वर्मा ने निर्देश दिए की कार्यक्रम स्थल पर छात्र-छात्राओं को आने एवं जाने के लिए बसों की व्यवस्थाएं की जावे जिससे कि सभी शामिल होने वाले छात्राएं समय के पूर्व पद्माकर सभागार में उपस्थित हो सके। डॉ वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल की अतिरिक्त अन्य विद्यालयों की छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के लिए पंडित रविशंकर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बड़ी एलईडी लगाई जा रही है जिसमें 600 अधिक व्यक्ति कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

डॉ मनीष वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समितियों का गठन किया गया है जिनमें प्राचार्य शिक्षक को शामिल किया गया है उन्होंने बताया कि जिन समितियां का गठन किया गया है उनमें नियंत्रण कक्ष समिति, मंच सज्जा एवं व्यवस्था समिति, प्रमाण पत्र एवं आमंत्रण पत्र लेखन का वितरण समिति,परिवहन एवं यातायात समिति, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति, भोजन / स्वलपाहार एवं पेयजल समिति, सुरक्षा एवं अनुशासन समिति,बैठक व्यवस्था एवं टेंट सामग्री समिति, विद्युत एवं माइक (लाइट एंड साउंड) समिति, प्रचार प्रसार मीडिया व्यवस्था समिति, एलइडी डिस्पले /लाइव प्रसारण व रिकॉर्डिंग समिति एवं कला दीर्घा एवं रंगोली निर्माण समिति शामिल है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!