IMG 20250112 WA0008
शेयर करें

ज्योति शर्मा/सागर। रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकान्द की जयंती के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मध्यप्रदेश गान, राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्र गान के गायन से किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन की अध्यक्षता में सूर्य नमस्कार एवं स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के योग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. श्रद्धा सोलंकी ने मंत्रोच्चारण सहित सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं का अभ्यास एवं प्राणायाम कराया। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रसंगों पर व्याख्यान माला में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. रजनी दुबे ने स्वामी जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय उद्बोधन में विश्वविद्यालय की कुलसचिव ने अपने व्याख्यान में युवा दिवस के आयोजन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में योग की महत्ता एवं स्वामी जी के विचारों को अपने जीवन में चरितार्थ करने का संदेश दिया। इस व्याख्यान माला में उपस्थित शिक्षकों एवं कुशाग्र जैन, राहुल जैन आदि विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सहायक कुलसचिव अमन अग्रवाल, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. मुकेश अहिरवार, डॉ. दिनेश अहिरवार, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. उदित मलैया, डॉ. सिद्धी त्रिपाठी, डॉ. सिम्मी मोदी, प्रवीण पाण्डेय, शीतल सोनी, आकाश, आर्यन सिंह राजपूत, दीपक रजक, अजय यादव सहित विश्वविद्यालय परिवार के समस्त कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की महत्त्वपूर्ण उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ. अल्का पुष्पा निशा ने किया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!