सागरI स्व. पंडित श्री राकेश सिरोठिया की स्मृति में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में कलेक्टर संदीप जी आर शामिल हुए एवं टूनामेंट में उन्होंने बल्लेबाजी भी की।
इस अवसर पर गौरव सिरोठिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र उपाध्याय, राकेश बिलगैया, सचिन समैया, मनोज शर्मा,अंशुल सिंह परिहार, शुभम तिवारी,योगेश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं खिलाड़ी मौजूद थे।
कलेक्टर संदीप जी आर ने स्व. पंडित श्री राकेश सिरोठिया की स्मृति में आयोजित मैच में टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी एवं उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कलेक्टर संदीप जी आर एवं जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी ने स्वर्गीय श्री राकेश सिरोठिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी।