गोवर्धन पूजन
शेयर करें

रंगोली सजाई, आरती उतारी, गौवंश को खीर-पूड़ी, गुड़, हरा चारा खिलाया

सागर I मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर संदीप जी आर जी के आदेशानुसार शनिवार को मालथौन विकासखंड की हड़ली में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। मां जागेश्वरी स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गौशाला में सरपंच चंदाबाई, अरबिंद लोधी के मुख्य आतिथ्य में पूजन कार्यक्रम हुआ। गोवर्धन पूजन के बाद सभी ने गौवंश का पूजन किया। खीर-पूड़ी, हरा चारा खिलाया। 

पूजन के पूर्व बच्चों, युवा और महिलाओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। जिस समय गौशाला में पूजन चल रहा थी, उसी दौरान गोवर्धन पूजन के लिए गांव-गांव के लिए निकले मौनिया और उनकी सौबत भी गौशाला से निकली। गौशाला में गोवर्धन पूजन की जानकारी पर उन्होंने यहां पहुंचकर पूजन किया। दिवारी गीत गाए। मौनियों के साथ सभी ने नृत्य किया। स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं अतिथियों ने उनका स्वागत पूजन किया।

 इस दौरान समाजसेवा, उत्कृष्ट कृषि कार्य करने, जैविक खेती को बढ़ावा देने वालों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच सूरत सिंह लोधी, उपसरपंच सखी राजेन्द्र सिंह लोधी, आजीविका मिशन के अधिकारी, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी,समाजसेवी रोहित तिवारी, अभिषेक तिवारी बोबई, मंगल सिंह लोधी, पंचायत सचिव संतोष विश्वकर्मा, रोजगार सहायक माधुरी तिवारी, सहित ग्राम पंचायत के सभी पंच, पूर्व उपसरपंच प्रतिनिधि बीटू लोधी, गणमान्य नागरिक, स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सुशीला बाई लोधी, सचिव विमला लोधी, पर्वत सिंह लोधी, राजू अहिरवार, संतराम अहिरवार, बृजेश अहिरवार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!