पुरानी परंपरागत खेती छोड़कर नई तकनीकों की ओर बढ़ना होगा – सांसद राहुल लोधी
विकसित कृषि संकल्प अभियान में वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक खेती की जानकारी
सागर l भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बण्डा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गूगराखुर्द में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम को विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार ने संबोधित करते हुए कहा कि “खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाना ज़रूरी है। बीज की बचत हो, उत्पादन बढ़े — इसके लिए हमें वैज्ञानिकों की सलाह अनुसार खेती करनी चाहिए। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहे हैं।” सांसद राहुल सिंह लोधी ने अपने संबोधन में कहा, “अब हमें पुरानी परंपरागत खेती छोड़कर नई तकनीकों की ओर बढ़ना होगा। वैज्ञानिकों को खेतों में बुलाया गया है, ताकि ‘लैब से लैंड’ का सपना साकार हो। खेत की मिट्टी की जांच कराना आवश्यक है, इससे खेती की दिशा तय होगी। साथ ही उन्होंने चेताया कि नरवाई में आग लगाना बेहद नुकसानदायक है, इससे भूमि की उर्वरकता और जैविक जीवन दोनों खत्म होते हैं। आज आवश्यकता है कि हम प्राकृतिक खेती की ओर लौटें उन्होंने यह भी कहा कि “कम उम्र में लोगों की हो रही मृत्यु चिंता का विषय है, हमें खेती के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी ध्यान देना होगा।”
ड्रोन के माध्यम से छिड़काव का प्रदर्शन
वही खेती में समय, श्रम एवं खर्च की बचत के साथ साथ कीटनाशक दवाईयों के छिड़काव में बारिश के मौसम में आ रही परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए ड्रोन के माध्यम से छिड़काव का प्रदर्शन सांसद एवं विधायक एवं किसानों की उपस्थित में प्रदर्शन किया गया एवं अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अलावा ग्राम पंचायत सरपंच रेवरामसिंह लोधी ने सांसद राहुलसिंह विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार का शाल श्रीफल एवं बैल गाडी और हल देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीष यादव , लोकेन्द्र सिंह लम्बरदार , सरपंच रेवाराम सिंह लोधी, जनपद उपाध्यक्ष संतोष लोधी, जाहरसिंह, सहायक संचालक जितेंद्र सिंह राजपूत , अनिल राय कृषि अधिकारी, शैलेश पांडेय, एमके प्रजापति , केएस यादव वैज्ञानिक , मंगल सिंह दादा, सूरजसिंह पडवार, महेन्द्र सिंह महूंना, भैयाराम भरतपुर, कमलसिंह सीहोरा, पीडी राठौर, एसडीएम नवीन ठाकुर, तहसीलदार ज्ञानचंद राय, और जनपद पंचायत सीईओ पूजा सोलंकी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बण्डा यूएस सितारे , पीके जैन , कमोद बुनकर कोरी , एस के तिवारी, डां स्मिता तिवारी , उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत बीज, मृदा परीक्षण, जल संरक्षण, जैविक खेती और आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी।