ब्राह्मण कोई उपयोग की वस्तु नहीं है सम्मान दोगे तो हृदय से लगाएगा: डॉ सुखदेव मिश्र
सागरI मध्य प्रदेश सर्व विप्र महा संगठन द्वारा मकरोनिया के बटालियन स्थित भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में रविवार को नववर्ष मिलन समारोह और विप्र समागम का आयोजन किया गया,इस आयोजन में सैकड़ो की संख्या में विप्र बंधु सह भोज में शामिल हुए,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुखदेव मिश्रा,संगठन की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष विक्की विजय गौतम जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारीयो ने इस नव वर्ष मिलन समारोह की संपूर्ण व्यवस्था की,और विप बंधुओ का आत्मीय स्वागत किया,इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुखदेव मिश्रा ने सभी विप्र बंधुओ से एकजुट होकर समाज के हित में काम करने और सामाजिक बंधुओ का सहयोग करने की अपील की,उन्होंने कहा की वर्तमान में विप्र बंधुओ को एक होने की आवश्यकता है,क्योंकि चाहे राजनीतिक क्षेत्र हो या सामाजिक क्षेत्र ब्राह्मणों को हर जगह नीचा दिखाने और दर किनार करने का प्रयास किया जा रहा है,ऐसे में ब्राह्मण को अपनी शक्ति दिखाना जरूरी है,और बिना संगठन के शक्तिशाली होना संभव नहीं है इसलिए सभी विप्रबंधु एकत्रित होकर अपनी संगठन शक्ति का परिचय दें,वहीं बीते दिन सागर के कोतवाली क्षेत्र में धार्मिक स्थल को तोड़ने की घटना की संगठन ने निंदा करते हुए पुरजोर विरोध किया और निष्पक्ष कार्यवाही करने की शासन प्रशासन से मांग की, यह भी कहा कि पुजारी को मानदेय नहीं मिल रहा है उन्हें शीघ्र ही मानदेय दिया जाए साथ ही जिन पुजारी का पंजीयन नहीं हुआ है उनका पंजीयन किया जाए कार्यक्रम में श्री आदि गॉड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मनोज पांडे ने प्रथम किस्त के रूप में 11000 रुपए नगद अनुदान भी दिया,वही डॉक्टर मिश्रा ने ईडब्ल्यूएस में ब्राह्मणों का आरक्षण कोटा बढ़ाने की भी बात रखी,शासन स्तर पर नौकरियों में भर्ती हेतु विज्ञापन में सामान्य वर्ग को स्थान न देकर सरकार ने अपराध किया है भविष्य में ऐसी गलती होने पर समाज उग्र आंदोलन करेगी,संगठन के जिला उपाध्यक्ष पंडित पवन शर्मा ने कहा की वर्तमान में ब्राह्मण समाज हांसिए पर है राजनीति में भी ब्राह्मण को उचित स्थान मिलना अब दुर्लभ नजर आ रहा है,क्योंकि वर्तमान में राजनीति में जातिवाद और आरक्षण हावी है ऐसे में ब्राह्मण समाज को एक होकर अपनी बात रखनी होगी,ताकि भविष्य में कोई भी राजनीतिक दल या सामाजिक व्यवस्था ब्राह्मणों को हीन भावना से ना देख सके,उन्होंने विप्र समागम और नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए सभी विप्र बंधुओ का आभार जताया।इस दौरान पंडित केदार शर्मा,मेजर शर्मा,कृपाशंकर चौबे,अरुण दुबे,आर जी शुक्ला, कैप्टन श्याम मनोहर चतुर्वेदी,जगदेव पांडे,आर एन तिवारी,देवी शंकर तिवारी,रीता मिश्रा,पत्रकार ज्योति शर्मा,श्रीमती सुधा शर्मा,संध्या दुबे,श्रद्धा तिवारी,गणेश तिवारी,ब्रजेश चौबे सरपंच,,गोविंद दुबे,मोहन महराज लिधौरा,पत्रकार पंडित राकेश गौतम,मनीष उपाध्याय,चंद्र प्रकाश शुक्ला,राजू तिवारी,सोनू शर्मा,पप्पू पुरोहित कृष्णा दुबे,ओम पांडे सहित अनेक विप्र बंधु उपस्थित रहे।उक्त जानकारी संगठन के प्रवक्ता पवन शर्मा ने दी।