d8e473e3 4d69 4da0 9263 90646147c457 e1706085156658
शेयर करें

75वें गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिए 1500 से अधिक किसानों को आमंत्रित किया

गणतंत्र दिवस परेड की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने नई दिल्ली में भारत के 75वें गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिए 1500 से अधिक किसानों को आमंत्रित किया हैI
जो विभिन्न केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि के लाभार्थी हैंIइस उत्सव के एक भाग के रूप में25 जनवरी को किसानों के लिए एआईएफ, एम एंड टी, राष्ट्रीय बीज सहयोग और प्रति बूंद अधिक फसल जैसी प्रमुख सरकारी पहलों पर एक व्यापक प्रशिक्षण सत्र के साथ ही पूसा परिसर के एक क्षेत्र दौरे का  आयोजन किया जाएगा।

किसान गणतंत्र दिवस परेड देखने के बाद, एक विशेष कार्यक्रम के लिए पूसा में इकट्ठे होंगे, यह कार्यक्रम 26 जनवरी, 2024 को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा I 24 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग ढाई सौ प्राथमिक कृषि ऋण समितियों की अध्यक्ष दंपति भी गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शामिल होंगेI


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!