image001USWT
शेयर करें

“12वीं फेल” को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की जूरी ने आज वर्ष 2023 के लिए विजेताओं की घोषणा की। इस वर्ष, पुरस्कारों के लिए कुल 332 फीचर फिल्म प्रविष्टियाँ, 115 गैर-फीचर फिल्म प्रविष्टियाँ, 27 बुक प्रविष्टियाँ और 16 समीक्षक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 12वीं फेल को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। फ्लावरिंग मैन को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि गॉड वल्चर एंड ह्यूमन को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार मिला। दोनों ही फिल्मों ने अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। यह शाहरुख खान का उनके करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। उनका भी यह पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।अनुभवी अभिनेता विजयराघवन और मुथुपेट्टई सोमू भास्कर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

पुरस्कारों की घोषणा से पहले, फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष आशुतोष गोवारिकर, गैर-फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष पी. शेषाद्रि,  डॉ.  अजय नागभूषण एम संयुक्त सचिव (फिल्म्स) ने वर्ष 2023 के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची प्रस्तुत की। इस अवसर पर पीआईबी की महानिदेशक मट्टू जे पी सिंह भी उपस्थित थीं।

पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

घोषणा से पहले, 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की जूरी ने औपचारिक रूप से पुरस्कार विजेताओं की सूची केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन को सौंपी।


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!