Amarnath Yatra 2024 : अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। जिससे श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म होने वाला है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 29 जून से शुरू होगी। अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण आज से शुरू होगा।
अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रविवार को कहा कि अमरनाथ यात्रा 2024 इस साल 29 जून से शुरू होगी। इस बार यात्रा 52 दिन की रहेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल यानी आज से शुरू हो गए हैं। सरकारी आदेशानुसार 13 से 70 साल की उम्र तक के भारतीय नागरिक अमरनाथ यात्रा कर सकते हैं। यात्रा के लिए जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया चल रही है।
रजिस्ट्रेशन कैसे होगा
15 अप्रैल यानी आज से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।
मोबाइल एप्लिकेशन से रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो श्री अमरनाथजी यात्रा ऐप डाउनलोड करनी होगी। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, यस बैंक और जम्मू और कश्मीर बैंक से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।