कलेक्टर की अपील – किसान भाई शीघ्र कराएं फार्मर रजिस्ट्री
सागरI Former Registry : किसानों को डिजिटल पहचान देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है। इसके तहत सरकार हर किसान को डिजिटल आईडी मुहैया कराएगी। आधार की तर्ज पर किसानों का स्मार्ट कार्ड बनाया जा रहा है। इस आईडी से किसान की पहचान की जा सकेगी। भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हीं किसानों को मिल सकेगा, जिनके बारे में डाटा ऑनलाइन रजिस्ट्री में मौजूद होगा।
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि , सीएम किसान सम्मन निधि जैसी योजनाओं का लाभ भी उन्हीं किसानों को मिल सकेगा जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री Former Registry की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। कलेक्टर संदीप जी आर ने सागर जिले के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि वे शीघ्र ही रजिस्ट्री कराएं। इसके लिए वे सर्वेयर से या पटवारी से संपर्क कर सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, समग्र आईडी, जमीन की डिटेल शामिल है।
उल्लेखनीय है कि सागर जिले में 334062 किसान हैं जिनमें से अब तक 155563 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री Former Registry पूर्ण हो चुकी है। कलेक्टर संदीप जी आर ने सभी किसान भाइयों से शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की है जिससे उन्हें सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
फार्मर रजिस्ट्री Former Registry के लिए सरकार द्वारा https://mpfr.agristack.gov.in पोर्टल जारी किया गया है। साथ ही किसान /फार्मर रजिस्ट्री के लिए Farmer Registry MP मोबाइल एप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर कोई किसान खुद से रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ है तो, किसी जानकार की मदद से Farmer Sahayak MP APP पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकता है।