अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘योग दिवस’ को लेकर अपना सुझाव रखा। भारत द्वारा प्रस्तावित मसौदा प्रस्ताव को तब 177 सदस्य देशों ने समर्थन दिया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पहली बार 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मान्यता दी गई। 21 जून 2015 को दुनिया भर में पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया I
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम “Yoga for Humanity’ मानवता के लिए योग” है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मकसद लोगों के बीच योग के अभ्यास को बढ़ावा देना और योग के महत्व को बताना है। क्योकि योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी बेहद अच्छा होता हैI
