आज (1 नवंबर ) को पूरे राज्य में मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि यह राज्य के गौरव, विकास, पर्यावरण व लोक संस्कृति के संरक्षण का पर्व है।
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश दिवस के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। कभी अपना मध्य प्रदेश बीमारू था लोकिन अब हम तेज गति से आगे बढ़े हैं। इस साल प्रदेश की आर्थिक विकास की दर 19.76% है। मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है
