20220228 092945
शेयर करें

पौधारोपण को जन आन्दोलन बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संकल्प को जन भागीदारी से एक महाअभियान का रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर दीपक आर्य ने राज्य शासन के निर्देशानुसार नागरिकों समुदायों, शासकीय विभाग एवं स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से 1 से 5 मार्च तक अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण का अभियान चलाया जाए। पाँच मार्च, 2022 को राज्य एवं जिला स्तरीय समारोह में पर्यावरण विभाग द्वारा संचालित अंकुर कार्यक्रम अन्तर्गत प्राणवायु अवार्ड प्रदान किये जाएंगे।

कलेक्टर दीपक आर्य ने इस अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करने सभी संबंधित अधिकारियों को राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में किया जाएगा, जिसमें सभी स्टेक होल्डर्स को सम्मिलित किया जाएगा। समिति 1 से 5 मार्च के पौधारोपण अभियान का सतत समन्वय, अनुश्रवण एवं मॉनिटरिंग करेगी तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी।

इस अभियान के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित कर आवंटित नहीं किया जा रहा है। समस्त शासकीय कार्यालयों के भवनों,सार्वजनिक उपक्रमों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, निगम, मंडलों के कार्यालयों के प्रांगण में उपयुक्त स्थान पर पौधारोपण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त स्कूल, कॉलेज, आंगनवाडी, छात्रावास, पंचायत आदि के परिसरों में भी पौधारोपण किया जा सकता है।


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!