भारतीय
शेयर करें

Sunita Williams : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 58 साल की उम्र में आज बतौर पायलट तीसरी बार अंतरिक्ष की उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। वह बोइंग के स्टारलाइनर के पहले क्रू मिशन पर फिर से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी। वह स्टारलाइनर पर सवार होकर अंतरिक्ष में जाएंगी। बोइंग अंतरिक्ष यान की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान का संचालन कर रहा है।

उड़ान भरेंगी जिसे फ्लोरिडा में केप केनवेरल के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से छोड़ा जाएगा। स्टारलाइनर विलियम्स और बुच विलमोर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र लेकर जाएगा। यह मिशन संकटग्रस्त बोइंग कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण और बहु-प्रतीक्षित सफलता हो सकती है। 

GM39zJUXcAArCY7

सुनीता तीसरी बार अंतरिक्ष में उड़ान भरने जा रही हैं। पहली बार उन्‍होंने 2006 में और दूसरी 2012 में उड़ान भरी थी।

हम तैयार हैं
अंतरिक्ष यान सोमवार को स्थानीय समयानुसार रात 10:34 बजे (मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 8:04 बजे) रवाना होगा। ‘ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ (बीबीसी) ने विलियम्स के हवाले से कहा, ‘‘हम सभी यहां हैं क्योंकि हम सभी तैयार हैं। हमारे दोस्तों और मित्रों ने इसके बारे में सुना है, हमने इसके बारे में बात की है, वो खुश और गौरवान्वित हैं कि हम इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं।’’


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!