मानसून
शेयर करें

Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी ने अपना भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्‍थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत देश के उत्तर पश्चिमी भाग में भीषण गर्मी का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है।

समय से पहले मानसून दस्तक

समुद्री गतिविधियां इशारा कर रही हैं कि इस सीजन में मानसून झूमकर बरसेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक अबकी बार मानसून समय से पहले भी दस्तक देगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश में मानसून 18 से 20 जून के आसपास बारिश करना शुरु देगा। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 मई को मॉनसून के अंडमान निकोबार में पहुंचने की संभावना है। उसके बाद मॉनसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा। हालांकि हर साल अंडमान निकोबार में मॉनसून 22 मई तक आता है, लेकिन इस साल ये तीन दिन पहले ही दस्तक दे सकता है। वहीं देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और मानसून के लिए अनुकूल ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं। यही नहीं इस सीजन में मानसून सामान्य से अधिक बारिश करेगा ऐसे संकेत मिल रहे हैं। रही बात उत्तर प्रदेश की तो 15 से 20 जून के बीच मानसून आ जाएगा और झमाझम बारिश करेगा।


शेयर करें
advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!