Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक देश के पूर्वी हिस्से में लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने भीतरी कर्नाटक, ओडिसा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी तेज गर्मी पडने की आशंका जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में 15 अप्रैल से और पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे वाले इलाकों में 17 अप्रैल से लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, नमी बढ़ने से तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, गोवा, केरल, पश्चिम बंगाल और बिहार के लोगों को असुविधा हो सकती है एवं पूर्वी मध्य प्रदेश में रात का तापमान काफी अधिक रहने की आशंका है।
