विश्वविद्यालयीन राजभाषा कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
शेयर करें

सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर की अध्य‍क्षता में विश्वविद्यालयीन राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 53वीं तिमाही समीक्षा बैठक गौर समिति कक्ष, कुलसचिव कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय में राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा राजभाषा संबंधी प्रावधानों के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई।

समिति के सदस्य-सचिव एवं संयुक्त कुलसचिव व प्रभारी राजभाषा अधिकारी संतोष सोहगौरा ने पीपीटी के माध्यम से कार्यसूची प्रस्तुत करते हुए विगत तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) की राजभाषा प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा की गई समीक्षा के निष्कर्षों पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय में राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन की प्रशंसा की। सदस्य -सचिव उन्होंने समिति को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम में निहित लक्ष्यों एवं निर्देशों से भी अवगत कराया।

समिति ने सभी विभागों से मूल पत्राचार अधिकाधिक हिंदी में करने तथा राजभाषा अधिनियम एवं राजभाषा नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में संसदीय राजभाषा समिति, भारत सरकार की अनुशंसाओं, हिंदी पुस्तकों की खरीद तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हिंदी कार्यशालाओं के आयोजन आदि जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सागर की वर्ष 2026-27 की प्रथम समीक्षा बैठक की जानकारी भी साझा की गई। अंत में अध्यक्ष महोदय ने विश्वविद्यालय में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिन्दी का अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग न केवल हिंदी का सम्मान है बल्कि प्रशासनिक दक्षता के लिए भी बहुत आवश्यक है।

बैठक में कुलसचिव डॉ. सत्यप्रकाश उपाध्याय, प्रभारी वित्ताधिकारी प्रो. हिमांशु पाण्डेय, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. मोहन टी.ए., प्रो. अनिल कुमार जैन, डॉ. आर.टी. बेद्रे, अधिकारियों में दीपक कुमार शाक्या, राजकुमार पाल, आशीष कुमार तिवारी, ए. लक्ष्मी, ममता त्रिपाठी, आंजनेय शुक्ला, डॉ. भूपेन्द्र कुमार पटेल, सचिन सिंह गौतम, राहुल गिरी गोस्वामी, डॉ. किरण माहेश्वरी, डॉ. विवेक कुमार पाण्डेय, डॉ. हिमांशु कुमार सहित समिति के सदस्यगण, विश्वविद्यालय के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!