कलेक्टर संदीप
शेयर करें

सागरI नवागत कलेक्टर संदीप जी. आर. ने सोमवार को सागर पहुंचकर तत्कालीन कलेक्टर दीपक आर्य से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् कलेक्टर संदीप जी. आर. ने कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर  अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, संयुक्त कलेक्टर अदिति यादव, सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग, जिला कोषालय अधिकारी शशिकांत पौराणिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

नवागत कलेक्टर संदीप जी. आर. रहे इन पदो पर

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर संदीप जी आर 2013 बेच के आइएएस अधिकारी हैं। इसके पहले वे सतना और जबलपुर नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। बेंगलुरु के मूल निवासी संदीप जी आर ने कम्प्यूटर साइंस से बीई और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से एम.ए करने की। इनकी पहली पदस्थापना सहायक कलेक्टर के रूप में जबलपुर में हुई थी।

जिला पंचायत उज्जैन में भी संदीप जी आर सीईओ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जहां से इनका ट्रांसफर आयुक्त, नगर निगम सतना के पद पर हुआ था। संदीप जीआर सागर में पूर्व में अपर कलेक्टर के पद पर भी रह चुके है। सागर के पूर्व वे छतरपुर में कलेक्टर रहे हैं और अब सागर कलेक्टर का पदभार संभालेंगे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!