फाइटर मूवी ओटीटी
शेयर करें

Fighter OTT release: दर्शको के इंतजार को मिटाने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने के बाद ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है I सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय ने अपने दमदार किरदार और जबरजस्‍त काम से लोगों का दिल जीत लिया I जिसके बाद ये एक बार फिर से ओटीटी पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है।

फिल्म ‘फाइटर‘ की ओटीटी रिलीज

नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें ‘फाइटर’ की ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट शेयर की गई है। फिल्म ‘फाइटर’ 21 मार्च को नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस अनाउंसमेंट के साथ नेटफ्लिक्स ने फिल्म का प्रोमो भी शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘देवियों और सज्जनो, फाइटर लैंडिंग के लिए पूरी तरह तैयार है!! फाइटर आज रात 12 बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है!’ स्टार कास्ट ने भी फिल्म की ओटीटी रिलीज अपडेट फैंस के साथ शेयर की है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!